राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ जोड़ती है- श्री कंषाना

12 अप्रैल 2025, सीहोर: नरवाई मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ जोड़ती है- श्री कंषाना – नरवाई जलाने से खेतों की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुंचता है। नरवाई जलाने के नुकसान को रोकने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक करने के प्रयास किये जा रहे हैं। हैप्पी सीडर द्वारा फसल काटकर सीधे बोनी की जाती है। नरवाई से मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार होता है। नरवाई मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ जोड़ती है, जिससे मिट्टी की संरचना, जल धारण क्षमता और उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही नरवाई मिट्टी की सतह को ढंककर रखती है, जिससे वाष्पीकरण कम होता है और मिट्टी में नमी बनी रहती है।

नरवाई खरपतवारों के अंकुरण और विकास को दबाने में भी मदद करती है। यह मिट्टी को बहने और कटने से बचाती है और धीरे-धीरे विघटित होकर मिट्टी में पोषक तत्वों को वापस लाती है। नरवाई मल्च के रूप में कार्य करती है, जो शून्य जुताई जैसी टिकाऊ कृषि पद्धतियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है। ग्रीष्मकालीन मूंग की बोनी में नरवाई प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। पिछली फसल की कटाई के बाद नरवाई को खेत में ही छोड़ दें और यदि नरवाई बहुत अधिक है, तो उसे काटकर फैला दें ताकि मूंग की बोनी में आसानी हो। यह विधि मिट्टी की नमी बनाए रखने, खरपतवारों को दबाने और मिट्टी के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है। शून्य जुताई विधि अपनाने वाले किसानों के लिए यह विधि महत्वपूर्ण है। पिछली फसल की कटाई के बाद खेत की हल्की जुताई करें ताकि नरवाई मिट्टी में मिल जाए। यह नरवाई के विघटन को तेज करता है और मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ाता है।यह बात कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कही।

किसानों को यह ध्यान रखना चाहिए कि अधिक जुताई मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। यदि मेड़ और कुंड विधि से मूंग की बोनी की जा रही हो तो नरवाई को काटकर मेड़ों पर लगाया जा सकता है। यह खरपतवार नियंत्रण और नमी संरक्षण में मदद करेगा। नरवाई को अन्य जैविक कचरे के साथ मिलाकर खाद बनाई जा सकती है। यह खाद मूंग की फसल के लिए एक उत्कृष्ट जैविक उर्वरक के रूप में काम करेगी। यदि पिछली फसल में कोई बीमारी या कीट हों तो नरवाई को खेत में छोड़ने से पहले उसे उपचारित करना चाहिए। हैप्पी सीडर को किसान ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर खरीद सकते हैं। इसकी अनुमानित राशि 2 लाख 60 हजार से 2 लाख 85 हजार रुपये है। इस पर 1 लाख 5 हजार रुपये का अनुदान भी कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा दिया जाता है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement