Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

MP Horticulture Scheme: किसानों के लिए खुशखबरी! फल, सब्जी, पावर टिलर समेत कई योजनाओं के लिए आवेदन शुरू

10 जुलाई 2026, भोपाल: MP Horticulture Scheme: किसानों के लिए खुशखबरी! फल, सब्जी, पावर टिलर समेत कई योजनाओं के लिए आवेदन शुरू – मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं राज्य पोषित योजनाओं के तहत किसानों से विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान विभागीय MPFSTS पोर्टल पर पंजीयन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उद्यानिकी विभाग के अनुसार, योजनाओं के तहत फल क्षेत्र विस्तार के लिए नींबू, आम, पपीता, ड्रैगन फ्रूट, अमरूद, संतरा, मौसंबी और टिशू कल्चर केले की खेती को शामिल किया गया है। इसके अलावा किसानों के लिए पावर टिलर, पावर नैपसेक स्प्रेयर, सब्जी एवं मसाला फसल, प्लास्टिक मल्चिंग, पुष्प क्षेत्र विस्तार, फल बंच कवर, जीर्णोद्धार, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, प्याज क्षेत्र विस्तार, रायपेनिंग चैंबर, कोल्ड स्टोरेज और प्याज भंडार गृह जैसे विभिन्न घटकों में भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभाग के MPFSTS पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पात्र हितग्राही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान उप संचालक उद्यान कार्यालय, संयुक्त कलेक्टर कार्यालय, जिला बुरहानपुर के कक्ष क्रमांक-58 में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उप संचालक उद्यान एस.आर. चौहान (मो. 97551-26182), वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, विकासखंड बुरहानपुर वेरसिंग बर्डे (मो. 90093-36832) तथा वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, विकासखंड खकनार जी.एन. पाण्डे (मो. 99933-05863) से संपर्क कर भी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture