Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

म.प्र. में 88 लाख उपभोक्ताओं का 6400 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल सरकार भरेगी: मुख्यमंत्री श्री चौहान

“मुख्यमंत्री बिजली बिलों से राहत योजना” का शुभारंभ

8 अप्रैल 2022, भोपाल ।  म.प्र. में 88 लाख उपभोक्ताओं का 6400 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल सरकार भरेगी: मुख्यमंत्री श्री चौहान – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज  ‘मुख्यमंत्री बिजली बिलों से राहत योजना’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोविड काल की अवधि के प्रदेश के 88 लाख बिजली उपभोक्ताओं का 31 अगस्त 2020 तक का 6400 करोड़ रूपये से अधिक के बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं, जिसे राज्य सरकार भरेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन एवं जन-प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली बिल माफी के लिए शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को बिजली बिलों से राहत योजना का लाभ दें और उन्हें बिजली बिल माफी का प्रमाण-पत्र दिलाएँ। मुख्यमंत्री ने आज कटनी जिले के स्लीमनाबाद में बताया कि राज्य सरकार प्रतिवर्ष 21 हज़ार करोड़ रूपए बिजली सब्सिडी में खर्च कर रही है।

15 तारीख से हर विद्यार्थी को मिलेगी 10 से 15 किलो मूंग

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 15 तारीख से कक्षा पहली से पाँचवीं तक के प्रत्येक छात्र को 10 किलो और छठवीं से कक्षा आठवीं तक के प्रत्येक छात्र को 15 किलोग्राम प्रति छात्र मूंग दाल प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी करने वालों पर जिला प्रशासन एफआईआर करें, जेल भेजे तथा आवश्यक होने पर उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सितंबर 2022 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रतिमाह राशन प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में राशन वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रतिमाह 7 तारीख को अन्नोत्सव कर पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह राशन वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राशन वितरण से कोई गरीब न छूटे। उन्होंने गरीबी रेखा से ऊपर के व्यक्तियों को अपना नाम सूची से हटाते हुए गरीबों को लाभ देने का आह्वान भी किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
नशामुक्त गाँव बनाने का संकल्प ले क्षेत्रवासी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से अपने गाँव और शहर को नशामुक्त बनाने और स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता से आग्रह किया कि प्रतिवर्ष विशेष अवसर या जन्म-दिवस पर एक पेड़ अवश्य लगाएँ। मुख्यमंत्री ने महिलाओं तथा बेटियों का सम्मान करने और पानी, बिजली बचाने की अपील भी की। सांसद खजुराहो एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा, वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, विधायक, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: टैफे ने भारी ढुलाई वाला मैग्नाट्रैक कोल्हापुर में लॉन्च किया