Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

निरंजनपुर मंडी को उप मंडी घोषित करने सांसद और विधायक ने लिखा पत्र

28 सितम्बर 2023, इंदौर: निरंजनपुर मंडी को उप मंडी घोषित करने सांसद और विधायक ने लिखा पत्र – राजकुमार मिल से निरंजनपुर स्थानांतरित  की गई सब्जी और फल मंडी को कृषि उपज मंडी के तहत अधिकृत उप मंडी बनाए जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा और व्यापारी संगठन ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। इसी के तहत किसान और व्यापारी प्रतिनिधियों ने  इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी और क्षेत्रीय विधायक श्री रमेश मेंदोला से मुलाकात कर उनसे निरंजनपुर मंडी को उप मंडी घोषित कराने की मांग की थी ।

संयुक्त किसान मोर्चा के श्री रामस्वरूप मंत्री और श्री  बबलू जाधव ने बताया कि दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने इस पर अपनी सहमति जताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में कहा है कि निरंजनपुर मंडी को कृषि उपज मंडी के तहत उप मंडी घोषित किया जाना जनता, किसान और व्यापारी सभी के हित में होगा। इससे  शासन को भी मंडी टैक्स के रूप में आय होगी तथा किसानों की लूट भी बंद होगी ।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन से  निरंजनपुर मंडी को उप मंडी घोषित करने की लंबे अर्से  से मांग  की जा रही है , ताकि यहां किसानों से 10% कमीशन वसूल कर उनका जो शोषण किया जा रहा है, वह बंद हो। उपमंडी घोषित होने से यहाँ का  अवैध कारोबार भी बंद होगा जो सभी के हित में होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें