नरवाई ना जलाने के लिए किसानों को प्रेरित करें- कलेक्टर खंडवा
10 मार्च 2026, खंडवा: नरवाई ना जलाने के लिए किसानों को प्रेरित करें- कलेक्टर खंडवा – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने उप संचालक कृषि तथा सभी एस डीएम को निर्देश दिए हैं कि जिन ग्रामों में पिछले वर्षों में नरवाई जलाने की अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, ऐसे गांवों को चिन्हित करें और उन गांव का संयुक्त भ्रमण कर वहां के किसानों को समझाइश दें कि वे नरवाई ना जलाएं, अन्यथा अर्थदंड एवं अन्य तरह की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने के लिए भी कहा।
बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा तथा अपर कलेक्टर श्री के. आर. बड़ोले सहित सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के सीईओ तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के साथ साथ विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहकारी समितियों में गबन एवं घोटालों के मामले में जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने सहकारी समितियों सम्बंधी घोटालों की जांच में की जा रही अनावश्यक देरी पर नाराजगी प्रकट की।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

