Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग ने गुण नियंत्रण पर सख्ती के लिए 543 नमूने लिये

30 अगस्त 2021, इंदौर। कृषि विभाग ने गुण नियंत्रण पर सख्ती के लिए 543 नमूने लिये – उप संचालक, कृषि विभाग इंदौर द्वारा 1 अप्रैल से 12 अगस्त 2021 की अवधि में गुण नियंत्रण हेतु बीज, पौध संरक्षण और उर्वरक की तीन श्रेणियों में कुल 543 नमूने एकत्रित किए गए। अलग-अलग श्रेणियों में किए गए विश्लेषण में अमानक नमूनों वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई, जिनमें सूचना पत्र, प्रतिबंध, निलंबन, चेतावनी और एफआईआर शामिल है।

उक्त जानकारी देते हुए श्री विजय जाट, नोडल अधिकारी और सहायक संचालक, इंदौर ने कृषक जगत को बताया कि गुण नियंत्रण के तहत बीज, पौध संरक्षण और उर्वरक के लिए पृथक-पृथक नमूने एकत्रित किए गए। 130 निरीक्षणों में बीज के लक्ष्य 275 के विरुद्ध 178 नमूने लिए गए। विश्लेषित नमूनों में सहकारिता के 3 और निजी के 112 नमूने मानक पाए गए, जबकि सहकारिता के 4 और निजी के 10 नमूने अमानक पाए गए। अमानक नमूनों के खिलाफ 14 को सूचना पत्र दिया और 14 पर प्रतिबंध लगाया गया। एक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। इसी तरह पौध संरक्षण के गुण नियंत्रण हेतु 51 निरीक्षण किए गए। लक्ष्य 253 के विरुद्ध 48 नमूने लिए गए। जिनमें निजी में 10 नमूने मानक और 1 अमानक पाया गया। जिसके लिए सूचना पत्र/प्रतिबंध की कार्रवाई कर 3 को चेतावनी दी गई। निरीक्षण और अन्य कारणों से की गई कार्रवाई में 5 को सूचना पत्र दिए गए, 3 का निलंबन किया गया और 1 को चेतावनी दी गई। उर्वरक के गुण नियंत्रण के लिए 65 निरीक्षण किए गए। जिसमें 870 के लक्ष्य के विरुद्ध 317 नमूने लिए गए।

विश्लेषित नमूनों में सहकारिता के 81, और निजी के 39 नमूने मानक पाए गए, जबकि सहकारिता के 23 और निजी के 21 नमूने अमानक पाए गए। अमानक नमूने वालों के खिलाफ 44 को सूचना पत्र, जारी कर 44 पर प्रतिबंध लगाया गया। 1 के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के साथ 1 पर एफआईआर भी की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दुकानों/गोदामों से लिए गए नमूनों के भुगतान के सवाल पर श्री जाट ने बताया कि जाँच के लिए कुल 3 नमूने एकत्रित किए जाते हैं, जिनमें से एक प्रयोगशाला, एक विभाग और एक दुकानदार के पास रहता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

विश्लेषण में नमूना पास होने पर आवेदन करने पर संबंधित को भुगतान करने का प्रावधान है। इसके लिए कितनी बजट राशि है, इसकी जानकारी नहीं है, क्योंकि अभी तक किसी ने इसके लिए दावा नहीं किया है।