Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश कृषि विभाग में 4 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

23 नवम्बर 2022, भोपाल: मध्य प्रदेश कृषि विभाग में 4 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती – मध्य प्रदेश के  कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये कृषि विभाग में भी 4 हजार 361 शासकीय पदों पर भर्ती की जायेगी। कृषि विभाग में 3 हजार 844 और उद्यानिकी विभाग में 517 पद मिलाकर कुल 4 हजार 361 पदों पर भर्ती की जायेगी। वहीँ किसानों को खाद की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। प्रदेश में 4 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद उपलब्ध है। किसानों की व्यवहारिक समस्याओं को देखते हुए सरकार गाँव में खाद उपलब्ध कराएगी।

शिकायत इस फ़ोन नंबर पर करें

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि प्रदेश में प्रतिदिन 10 रैक खाद आ रही है। जिलों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। इस वर्ष में 21 नवम्बर तक 36 लाख 63 हजार मीट्रिक टन खाद प्राप्त हो चुका है। गत वर्ष इसी अवधि में नवम्बर तक 29 लाख 13 हजार मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति हुई थी। डिफाल्टर और अऋणी किसानों को नगद में खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। किसानों को खाद के लिये लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गाँव में ही खाद का ट्रक पहुँचाया जायेगा। खाद वितरण के लिये पीओएस मशीनों की व्यवस्था कर दी गई है। असुविधा होने पर ‘कमल सुविधा केन्द्र‘ के दूरभाष क्रमांक- 0755-2558823 पर शिकायत कर सकते हैं।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा किसानों को यूरिया एवं डीएपी पर सब्सिडी का लाभ देकर, व्यय केन्द्र सरकार स्वयं वहन कर रही है। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली 71 हजार करोड़ रूपये की सब्सिडी बढ़ कर 2 लाख करोड़ रूपये से अधिक हो गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )