Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले में पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर 20 हजार से अधिक पौधों का होगा रोपण

16 सितम्बर 2022, देवास । देवास जिले में पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर 20 हजार से अधिक पौधों का होगा रोपण – कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍मदिन पर 17 सितम्‍बर को देवास जिले में तीन हजार स्‍व-सहायता और आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी विकाखण्‍डों देवास, बागली, टोंकखुर्द, कन्‍नौद, खातेगांव तथा सोनकच्‍छ में में 20 हजार से अधिक फलदार/छायादार पौधो आम, अमरूद, नींबू, कटंग बांस, सुरजना का रोपण किया जायेगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि जिले में 12 सौ स्‍व–सहायता समूह द्वारा 15 हजार से अधिक पौधे स्‍व-सहायता समूह की दीदियां व्यक्तिगत स्तर पर अपने घरों व खेत की मेड़ पर लगायेगी तथा 03 हजार से अधिक पौधे पंचायतों के माध्यम से उपलब्ध स्थान अमृत सरोवर, स्कूल आंगनबाड़ी, शासकीय भूमि या तालाब की पाल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लगाये जायेंगे। वही जनपद स्तर से भी इसी प्रकार व्यक्तिगत भूमि, पहाडी आदि पर पौधे रौपे जायेंगे। पौधो का रोपण करते हुये फोटो अंकुर एप एवं मनरेगा पोर्टर पर अपलोड होंगे।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती रेलम बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍मदिन 17 सितम्‍बर पर महिला एवं बाल विकास द्वारा भी पौधारोपण किया जायेगा। जिले की सभी 1800 आंगनवाड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिक द्वारा वृक्षारोपण रोपण किया जायेगा तथा पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौधारोपण कराया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गोवंश को बचाने के लिये सरकार हरसंभव प्रयासरत – कृषि मंत्री  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें