Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फिर एक्टिव होगा मानसून, उज्जैन-इंदौर सहित अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

09 सितम्बर 2024, उज्जैन: फिर एक्टिव होगा मानसून, उज्जैन-इंदौर सहित अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी – मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा और इंदौर उज्जैन सहित 23 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होगी। यह चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार उज्जैन, इंदौर, रायसेन, राजगढ़, समेत 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही प्रदेश के कई और इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. प्रदेश में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो सकता है. ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

इन जिलों में हो सकती है बारिश

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने 23 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक छतरपुर, टीकमगढ़, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, झाबुआ, धार, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, शिवानी, बालाघाट, इंदौर, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच और अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com