State News (राज्य कृषि समाचार)

मानसून तय समय पर केरल पहुंचा

Share

मानसून तय समय पर केरल पहुंचा

15 जून तक म.प्र. आने की संभावना

मानसून तय समय पर केरल पहुंचा – नई दिल्ली/भोपाल। मानसून ने केरल में तय समय, यानी 1 जून को दस्तक दे दी। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया। अब उम्मीद है कि मानसून देश के बाकी हिस्से में भी समय पर पहुंच जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे देश में मानसून 8 जुलाई तक पहुंच जाएगा। वहीं म.प्र. में 15 जून तक आने की संभावना है। 41 प्रतिशत संभावना है कि मानसून सामान्य रहेगा। जबकि, इस बात की केवल 5 प्रतिशत आशंका है कि मानसून सामान्य से कम होगा।
विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मानसून में 102 प्रतिशत बारिश होगी। इसमें 4 प्रतिशत ज्यादा या कम की गुंजाइश है। यानी कम से कम 96 प्रतिशत और अधिकतम 106 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।

मानसून की मुख्य बातें

  • भू विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. माधवन नायर राजीवन ने कहा कि अच्छे मानसून के लिए स्थितियां अनूकूल हैं। जून से सितंबर के बीच देश में 102% बारिश होगी। लंबे समय के औसत (एलपीए) में इसे 88 सेमी बारिश कहा जा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने भी दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर अपडेट पूर्वानुमान जारी किया है। इसके लिहाज से मानसून सामान्य यानी 96% से 104% के बीच रहेगा।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, नॉर्थ वेस्ट इंडिया में एलपीए में 107% बारिश होगी। इसमें प्लस या माइनस 8% का एरर मार्जिन रखा गया है। इस रीजन में हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली और चंडीगढ़ आते हैं।
  • सेंट्रल इंडिया यानी गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में एलपीए में 103% बारिश संभावना है।
  • दक्षिणी प्रायद्वीप यानी केरल, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एलपीए में 103% बारिश का अनुमान है।
  • पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 96% बारिश की उम्मीद है। यह सामान्य और सामान्य से कम के काफी करीब है।
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *