मानसून की विदाई नज़दीक,आंकड़ों में आई गिरावट
8 अक्टूबर 2021, इंदौर । मानसून की विदाई नज़दीक,आंकड़ों में आई गिरावट – मप्र से मानसून की विदाई नज़दीक ही है। मौसमी गतिविधियों में कमी आने से वर्षा के आंकड़ों में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी मप्र के कुछ ही जिलों में हल्की वर्षा हुई है। धीरे -धीरे तापमान में भी वृद्धि हो रही है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के धार जिले के तिरला में सर्वाधिक 83 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। मौसम विभाग ने होशंगाबाद और इंदौर संभाग के जिलों तथा नरसिंहपुर,छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। शेष जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। वहीं बैतूल,हरदा,बुरहानपुर ,धार और इंदौर जिलों में कहीं -कहीं कल सुबह तक गरज के साथ बिजली चमकने /गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान मप्र में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –