Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में वर्षा का दौर जारी

01 जुलाई 2023, इंदौर: मध्यप्रदेश में वर्षा का दौर जारी – मौसम केंद्र , भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन,और चम्बल संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर ,इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर,जबलपुर, सागर एवं शहडोल संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर तथा रीवा संभाग के ज़िलों में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई।

टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो,पन्ना,कटनी, सतना ,मैहर ,निवाड़ी,ओरछा,आगर, राजगढ़, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, हरदा, शिवपुरी ,कुनो, श्योपुरकलां, बैतूल ,खंडवा , ओंकारेश्वर,विदिशा , देवास,नर्मदापुरम ,पचमढ़ी, रायसेन और साँची में वर्षा जारी है ,जबकि कुछ जिलों में दोपहर पश्चात वर्षा की संभावना है।

मौसम केंद्र ने 2 जुलाई की प्रातः तक का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है उसके अनुसार सागर, नर्मदापुरम,शहडोल, रीवा,भोपाल, उज्जैन,इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर एवं चम्बल संभागों के ज़िलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी , जबकि रीवा, सतना,पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़,सीहोर ,शाजापुर, आगर ,मंदसौर, नीमच , अशोकनगर और श्योपुरकलां ज़िलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें