राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट में मिलेट्स प्रदर्शनी आयोजित, 12 फरवरी तक लें स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद

14 फरवरी 2026, बालाघाटबालाघाट में मिलेट्स प्रदर्शनी आयोजित, 12 फरवरी तक लें स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद – कृषि विभाग द्वारा जिले के आम नागरिकों के लिए कमला नेहरू सामुदायिक भवन बालाघाट में  8 से 12 फरवरी  तक  कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से मिलेट्स (मोटे अनाज) से बने उत्पादों और व्यंजनों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी में आम जनता के खरीदने के लिए गुड़, कच्ची घानी का तिल, मूंगफली, सरसों एवं अलसी का तेल, कोदो-कुटकी, रागी का आटा, पोहा, हल्दी, शहद, चना सहित जैविक सब्जियां एवं भाजी उपलब्ध कराई गई है । इसके अलावा मिलेट्स आधारित अनेक खाद्य उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

प्रदर्शनी में फूड स्टॉल लगाए गए हैं, जहां रागी का डोसा, पेज, रागी के मंगोड़े, रागी-ज्वार-बाजरा की मिक्स रोटी, चिन्नौर तथा कोदो की खीर जैसे स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं। ये व्यंजन न केवल स्वाद में लाजवाब हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक और पूरी तरह केमिकल रहित हैं। आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे प्रदर्शनी का माहौल और भी आकर्षक बन गया है।

आयोजकों द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे एक बार जरूर इस प्रदर्शनी में पधारें और मिलेट्स के शुद्ध, पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी और 12 फरवरी 2026 तक संचालित होगी। कृषि विभाग ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements