Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना में आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की बैठक संपन्न

23 जून 2026, पांढुर्ना: पांढुर्ना में आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की बैठक संपन्न – मध्य प्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा खरीफ 2025-26 की समीक्षा एवं आगामी खरीफ 2026 की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पांढुर्णा से कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा सहित कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन एवं डेयरी विकास, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

 बैठक में खरीफ 2025-26 के दौरान विभागों द्वारा प्राप्त उपलब्धियों, योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य पूर्ति तथा आगामी खरीफ 2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने, विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान विभागवार  प्रस्तुतीकरण  के माध्यम से उपलब्धियों, लंबित प्रकरणों, आगामी कार्ययोजना तथा संभावित चुनौतियों की जानकारी साझा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए।बैठक में आगामी खरीफ सीजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture