Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा में रबी फसलों की तैयारी एवं उर्वरक वितरण व्यवस्था की बैठक संपन्न

21 अक्टूबर 2024, खंडवा: खंडवा में रबी फसलों की तैयारी एवं उर्वरक वितरण व्यवस्था की बैठक संपन्न – अपर कलेक्टर श्री के.आर. बडोले की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टर सभागार में रबी फसलों की तैयारी एवं उर्वरक आदान वितरण व्यवस्था, बिजली, सिंचाई जल उपलब्धता के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, सहकारिता, मंडी, उद्यानिकी, बिजली विभाग, विपणन संघ खंडवा एवं उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधि, आदान विक्रेता संघ, किसान संघ के प्रतिनिधि, संयुक्त कृषक संगठन के प्रतिनिधि एवं कृषकगण उपस्थिति थे।

बैठक में उपसंचालक कृषि द्वारा आगामी रबी मौसम हेतु गेहूं, चना, सरसों, कुसुम, चिया की खेती को बढ़ावा देने, सोयाबीन उपार्जन पंजीयन, गेंहू की बायोफोर्टीफाइड किस्मों को बढ़ावा देने पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही गतवर्ष गेंहू की किस्म में कीट व्याधि का अधिक प्रकोप होने से जिले के किसानों को अत्यधिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इस वर्ष फसलों की नवीन किस्मों का उपयोग करने पर जोर दिया तथा जिले के किसानों को उच्च गुणवत्तापूर्ण आदान उपलब्ध कराने हेतु सम्बंधित गुण नियंत्रण निरीक्षकों द्वारा उर्वरक, बीज नमूनों का आहरण कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशालाओं को जाँच के लिए भेजे जा रहे है। निजी आदान विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार ही आदान सामग्री का भंडारण एवं वितरण किया जाये, बिना अनुमति प्राप्त आदान विक्रय या भंडारण करने पर अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी।

जिले में रबी मौसम हेतु 2,95,878 हेक्टेयर रकबा प्रस्तावित किया गया हैं, जिसमें मुख्यतः गेहूं 2,06,000 हेक्टेयर, चना 77,000 हेक्टेयर, सरसों 2,000 हेक्टेयर, कुसुम 650 हेक्टेयर व अन्य 10,228 हेक्टेयर में बोनी की जाना प्रस्तावित है। जिले में रबी उर्वरक व्यवस्था अंतर्गत यूरिया 40,000 मीट्रिक टन, डीएपी 8000 मीट्रिक टन, एस.एस.पी. 15000 मीट्रिक टन, एम.ओ.पी. 4000 मीट्रिक टन, एन.पी.के. 12000 मेट्रिक टन भंडारण का लक्ष्य रखा गया है जिसमें वर्तमान में यूरिया 10721 मीट्रिक टन, डीएपी 1114 मीट्रिक टन, एस.एस.पी. 12807 मीट्रिक टन, एम.ओ.पी. 5173 मीट्रिक टन, एन.पी.के. 4100 मीट्रिक टन उपलब्ध है तथा आगामी सप्ताह में इफको कंपनी की 1 रेक एवं पी.पी.एल. कंपनी की 1 रैक डी.ए.पी. एवं 12ः32ः16 की 2 रैक उर्वरक आना प्रस्तावित है। वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com