राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर में शुगर मिल प्रबंधक/ संचालकों की बैठक सम्पन्न

08 नवंबर 2025, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर में शुगर मिल प्रबंधक/ संचालकों की बैठक सम्पन्न – कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा की विशेष मौजूदगी में जिले में संचालित शुगर मिलों के प्रबंधकों/ संचालकों की बैठक  गत दिनों  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया सहित विभागीय अधिकारी तथा शुगर मिलों के प्रबंधक/ संचालक मौजूद थे। आयोजित बैठक में आगामी दिनों में शुगर मिल द्वारा गन्ना पैराई वित्तीय वर्ष 2025-26 के संबंध में शुगर मिल प्रारंभ करने की तिथियों और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार चर्चा की गई।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शुगर मिल मालिक श्रम विभाग द्वारा निर्धारित दर के अनुसार ही श्रमिकों को मानदेय का भुगतान करें। उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर  ने कहा कि शुगर मिल के द्वारा किसानों से गन्ना क्रय करने के लिए क्रमानुसार पर्ची जारी की जाए, जिससे किसानों को परेशानी न हो। उन्होंने शुगर मिल संचालकों को निर्देशित किया कि पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित रखें, पार्किंग की कमी होने पर आसपास की भूमि या खाली भूमि का उपयोग पार्किंग के लिए करें। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि किसानों को गन्ना फसल का भुगतान पंद्रह दिवस के अंदर करना सुनिश्चित करें। शुगर मिल परिसर में किसानों के लिए विश्रामगृह, कैंटीन एवं शौचालय की व्यवस्था स्वच्छता के साथ रहे।  शुगर मिल में तौल, कांटा, टेस्टिंग का पंचनामा किया जावे। शुगर मिलों की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रति शुक्रवार को दी जाए और किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। गन्ना रिकवरी की टेस्टिंग पूर्णतः पारदर्शी रूप से की जावे। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर उनके लिए स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाए। कलेक्टर ने बैठक में अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा कर संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गन्ना विकास परिषद की राशि जमा करने को कहा, जिससे उक्त राशि से महत्वपूर्ण कार्य किए जा सकें।

Advertisement
Advertisement

पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीणा ने कहा कि शुगर मिलों में किसानों के क्रम को प्रदर्शित करने के लिए स्क्रीन लगाई जाए, जिससे किसान अपने क्रम को देख सकें। शुगर मिल में स्क्रीन लगाने पर किसानों से गन्ना क्रय करने की प्रक्रिया सुविधाजनक होगी। इससे शुगर मिल की सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर पट्टी लगाया जाए, जिससे दुर्घटना की संभावना नहीं रहे।  ट्रैक्टर -ट्राली में कोई अतिरिक्त ट्राली न लगाई जाए, इसका पूर्णत: पालन करना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने कहा कि शुगर मिलों में कार्यरत श्रमिकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। कोई भी श्रमिक संदिग्ध नजर आता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस थाने में दी जाए।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement