Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ में ई-रूपी वाउचर से भुगतान हेतु बैठक आयोजित

08 जुलाई 2024, झाबुआ: झाबुआ में ई-रूपी वाउचर से भुगतान हेतु बैठक आयोजित – खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना एवं नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल ऑयल सीड योजना अंतर्गत पायलट के रूप में खरीफ वर्ष 2024-25 हेतु ई-रूपी वाउचर के माध्यम से आई.पी.एम. घटक के अनुदान भुगतान के संबंध में जिला कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र जिला झाबुआ के सभाग्रह में उप संचालक कृषि झाबुआ श्री एन.एस. रावत की उपस्थिति में ई-रूपी वाउचर के माध्यम से भुगतान हेतु जिले के समस्त अशासकीय / सहकारी लाइसेंस धारी आई. पी.एम. आदान विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई।

आई.पी.एम. आदान विक्रेताओं (वेंडर) के पंजीयन एवं जानकारी ऑनबोर्ड करने हेतु बैंक ऑफ महाराष्ट्र के आंचलिक कार्यालय झाबुआ से उप शाखा प्रबंधक श्री आयन घोष द्वारा जिले के आई.पी.एम. सामग्री विक्रेताओं को, वेंडर को ऑनबोर्ड किये जाने संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुये ई-रूपी वाउचर के माध्यम से आई.पी.एम. सामग्री प्रदाय के संबंध में पंजीयन भी किया गया।

उप संचालक कृषि श्री रावत द्वारा बताया गया है कि जिले के समस्त विकास खंडों में पंजीयन एवं प्रशिक्षण हेतु अभियान चलाया जाकर आई.पी.एम. विक्रेता (वेंडर) की जानकारी बैंक ऑफ महाराष्ट्र के माध्यम से ऑनबोर्ड की जा रही है। वेंडर को ऑनबोर्ड किये जाने हेतु दस्तावेज होना आवश्यक है- संस्था का रजिस्ट्रेशन, पेन कार्ड/संस्था का आधार नंबर (कोई भी एक), आधार कार्ड, प्रोपराइटर/पार्टनर, पेन कार्ड प्रोपराइटर / पार्टनर, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ (किसी एक सदस्य का) एवं हस्ताक्षर प्राधिकारी का संकल्प होना चाहिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com