Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर: बकरी पालन योजना में ऋण एवं अनुदान पर 10+1 बकरी पालन योजना का लाभ उठाएं

27 जून 2026, मंदसौर: मंदसौर: बकरी पालन योजना में ऋण एवं अनुदान पर 10+1 बकरी पालन योजना का लाभ उठाएं – पशुपालन एवं डेयरी विभाग उप संचालक द्वारा बताया गया की पशुपालन को बढाना देने के लिये (10+1) बकरी इकाई योजना के लक्ष्य जिले को प्राप्त हुए है। इसे स्थानीय, निवासियों किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार और अतिरिक्त आय के नए द्वार खुल गये है।

पशुपालन  एवं  डेयरी विभाग जिला मंदसौर द्वारा (10+1) बकरी इकाई योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उदेश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मांस और दुग्ध उत्पादन को   बढ़ावा   देने के साथ-साथ हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। एक इकाई में 10 उन्नत, स्थानीय नस्ल की मादा बकरियां और 1 नर बकरा जैसे जमुनापारी, बरबरी या सिरोंही शामिल है। एक इकाई की लागत 77 हजार 456 की होती है। सामान्य,  पिछड़ा  वर्ग के लिये 40 प्रतिशत अनुदान देय है, बैंक ऋण 38 हजार 724 रूपये व अनुदान राशि 30 हजार 982 रूपये एवं अंशदान राशि 7 हजार 750 रूपये है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। बैंक ऋण 23 हजार 232 रुपये, अनुदान राशि 46 हजार 474 रुपये एवं अंशदान राशि 7 हजार 750 रुपये है।

 योजना का लाभ उठाने के लिये बैंक ऋण की स्वीकृति होना आवश्यक है, आवेदक भूमिहीन, कृषि मजदूर या लघु किसान हो सकता है। आवेदन हेतु आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, समग्र आई डी. ग्राम पंचायत का ठहराव प्रस्ताव, पटवारी का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति और पासपोर्ट साईज फोटो आवश्यक है। इच्छुक एवं पात्र हितग्राही अधिक जानकारी व आवेदन प्रक्रिया हेतु अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करके आवेदन की कार्यवाही कर सकते है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें