Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंडला कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र जामगांव का किया निरीक्षण

19 दिसंबर 2024, मंडला: मंडला कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र जामगांव का किया निरीक्षण – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को धान उपार्जन केन्द्र जामगांव विकासखंड नैनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कुमट, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, तहसीलदार नैनपुर सुश्री पूजा राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी और जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद थे।

मंडला जिले में सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए बारदाना, छन्ना, कांटा, पंखा, छाया तथा पेयजल का प्रबंध किया गया है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। किसानों का उपार्जन निर्धारित मात्रा में तत्काल खरीदा जाए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों से उपार्जन की गई फसलों का तत्काल परिवहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रों में नोडल नंबर अंकित करने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर वे तत्काल संपर्क कर सकें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com