Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

म.प्र. से गेंहू निर्यात को गति देने मंडी बोर्ड एमडी और  डी.आर.एम. भोपाल की बैठक

21 अप्रैल 2022, भोपाल । म.प्र. से गेंहू निर्यात को गति देने मंडी बोर्ड एमडी और  डी.आर.एम. भोपाल की बैठक – मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विकास नरवाल द्वारा डी.आर.एम. भोपाल श्री सौरभ बन्दोपाध्याय से मध्य प्रदेश राज्य के गेंहू को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में निर्यात को गति प्रदान करने के लिए रेलवे की महती भूमिका के संबंध में भेंट कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी| राज्य में स्थित विभिन्न रेलवे रैक पोइंटों से रेलवे रैकों की उपलब्धता व्यापारियों/निर्यातकों को होने पर चर्चा की गयी|

श्री बन्दोपाध्याय द्वारा मध्य प्रदेश राज्य से गेंहू निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे से पूरा-पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया| श्री बन्दोपाध्याय द्वारा रैक लोडिंग, रैक इन्डेन्ट की व्यवस्था, रेलवे रैक साइड पर लोजिस्टिक की व्यवस्था, फ्रीक्वेंट रैक मूवमेंट आदि अन्य विषयों पर रेलवे से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया गया| बैठक में मंडी बोर्ड के अपर संचालक श्री डी. के. नागेन्द्र, असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर पश्चिम मध्य रेलवे श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे|

महत्वपूर्ण खबर: म.प्र. के गेहूँ की अनेक देशों में बढ़ी मांग

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile