Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बीज उत्पादक समितियों को क्रियाशील बनाएं: श्रीमती कियावत

धार। धार जिले की पंजीकृत बीज उत्पादक सहकारी समितियों के संचालकों के एक दिवसीय प्रशिक्षण में कलेक्टर श्रीमती जयश्री कियावत ने कहा कि जिले में पंजीकृत सभी 35 समितियों को क्रियाशील बनाया जाए, ताकि किसानों को आवश्यक बीज की पूर्ति बीज उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से हो सके। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री आर.पी. कनेरिया, उप आयुक्त सहकारिता श्री ओ.पी. गुप्ता, महाप्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. धार श्री मुकेश बार्चे, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी श्री अभय जैन, कृषि वैज्ञानिक डॉ. बड़ाया एवं डॉ. गाठिये भी उपस्थित थे। श्री बार्चे ने बताया कि बीज उत्पादक सहकारी संस्थाएं उपार्जन पर बैंक से तारण ऋ ण प्राप्त कर अपने कार्य को सुचारु रुप से चला सकती हैं। श्री अभय जैन बीज प्रमाणीकरण अधिकारी ने कहा समय पर पंजीयन एवं ग्रीडिंग कार्य करायें ताकि समितियों के बीज का समय पर विक्रय हो सके। आभार श्री ओ.पी. गुप्ता उपायुक्त सहकारिता