Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अमरूद फलबहार की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित

23 सितम्बर 2022, इंदौर: अमरूद फलबहार की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित – इंदौर के शासकीय उद्यान फलबाग में अमरूद फलबहार वर्ष 2022-23 में कुल 250 पेड़ों में आंशिक व अर्द्धफलन की फलबहार को नीलाम करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अमरूद फलबहार के विक्रय हेतु निविदा आमंत्रित की जा रही है।

उप संचालक उद्यानिकी श्री त्रिलोकचन्द्र वास्कले ने बताया है कि शासकीय उद्यान फलबाग इंदौर की वर्ष 2022-23 की अमरूद फलबहार के विक्रय हेतु निविदा आमंत्रित की जा रही है। फलबहार क्रेता, व्यापारियों को सूचित किया जाता है, कि शासकीय उद्यान फलबाग इन्दौर की वर्ष 2022-23 की अमरूद फलबहार के विक्रय हेतु मुहरबंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित कर फलबहार विक्रय की कार्यवाही की जाना है। निविदा पत्र कार्यालय उद्यान विकास अधिकारी, शासकीय उद्यान फलबाग से जमा कर कार्यालयीन समय 10.30 से 5 बजे तक कार्य दिवसों में निविदा सूचना प्रकाशन दिनांक से 30 सितंबर तक प्रातः 11 बजे तक क्रय की जा सकती है।

निविदा पत्र सील बंद लिफाफे में 10 हजार रुपए का बैंक ड्राफ्ट उप संचालक उद्यान जिला इन्दौर के नाम बनाकर पूर्णतः भरे हुए फलबहार नीलामी निविदा सूचना प्रकाशन दिनांक से 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में रखे हुए निर्धारित बॉक्स में डाले जा सकेंगे। 30 सितंबर को ही दोपहर 3 बजे निविदाकर्ताओं के समक्ष निविदाएं खोली जायेंगी। फलबहार क्रय से पूर्व फलबाहर का अवलोकन कार्यालयीन समय में शासकीय उद्यान फलबाग इन्दौर में जाकर किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )