Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई का जैविक खाद बनाकर पुनः खेतों में करें उपयोग

03 अप्रैल 2025, उमरिया: नरवाई का जैविक खाद बनाकर पुनः खेतों में करें उपयोग – कृषि विज्ञान केंद्र उमरिया के कृषि वैज्ञानिक डा धनंजय सिंह ने जिले के समस्त किसानों को सलाह दी है कि नरवाई को जलाएं  नहीं , बल्कि जैविक खाद बनाकर उसका पुनः  खेतों में उपयोग करें।

डॉ  सिंह ने बताया कि बहुत से किसान कार्बाइन हार्वेस्टर से फसल की कटाई करते है तो अवशेष खेतों में पड़ा रह जाता है । बहुत से किसान जायद की फसल बोना चाहते है लेकिन नरवाई के कारण बो  नहीं  पाते है, जिससे किसान नरवाई में आग लगा देते है । उन्होने बताया कि नरवाई जलाने से धुआं निकलता है, जिससे वायुमंडल में प्रदूषण फैलता है। खेत में जैव विविधता खत्म हो जाती है और सूक्ष्म जीव जलकर खत्म हो जाते हैं। नरवाई में आग लगाने से भूमि में रहने वाले लाभकारी बैक्टीरिया, सूक्ष्म जीव जलकर नष्ट हो जाते हैं। जिसके कारण उत्पादन क्षमता कम हो जाती है।

 कृषि वैज्ञानिक डॉ धनंजय सिंह ने जिले के समस्त किसानों को सलाह दी है कि नरवाई को जलाएं नहीं बल्कि जैविक खाद बनाकर उसका पुनः खेतो में उपयोग करें जिससे मिट्टी को सभी पोषक तत्व मिलेगे और फसल भी अच्छी प्राप्त होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com