Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के रकबे में वृद्धि  के प्रयास करें – सीईओ अनूपपुर

25 जून 2026, अनूपपुर: कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के रकबे में वृद्धि  के प्रयास करें – सीईओ अनूपपुर – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी  ने गत दिनों कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया।

सीईओ  श्रीमती कुमारी ने अनूपपुर जिले में कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के रकबे में वृद्धि के लिए किसानों को जागरूक करने तथा कृषि अभियांत्रिकी विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कृषकों को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना का लाभ दिलाते हुए कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा दिया जाए तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को जिले में केज कल्चर इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा देने तथा मत्स्य उत्पादों के विपणन के लिए मार्केटिंग लिंकेज को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने दार सागर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत चिन्हित हितग्राहियों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में अधिकारियों ने अवगत कराया कि दार सागर क्लस्टर के अंतर्गत हितग्राहियों का चयन किया गया है, जिन्हें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। साथ ही केज कल्चर इकाइयों की स्थापना के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस दौरान पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, डिप्टी कलेक्टर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री सतीश वर्मा सहित अन्य जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture