राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रतिबंधात्मक मांगूर मछली पालन पर हुई बड़ी कार्रवाई

24 जुलाई 2023, इंदौर: प्रतिबंधात्मक मांगूर मछली पालन पर हुई बड़ी कार्रवाई – इंदौर जिले में प्रतिबंधात्मक मांगूर मछली का पालन पाए जाने पर मछली पालन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। संबंधित मछली पालक के निजी भूमि पर बने तालाब से मछली पालन विभाग के दल द्वारा थाईलैंड की मांगूर मछली को नष्ट किया गया।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री एम. के. पानखेड़े ने बताया कि प्रतिबंधात्मक मांगूर मछली का पालन किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर दल गठित कर मौके पर भेजा गया। बड़ी कलमेर देपालपुर स्थित मछली पालक के निजी भूमि पर बने तालाब में प्रतिबंधात्मक थाईलैंड मांगूर मछली का पालन किया जा रहा था। मछली पालन विभाग की टीम द्वारा तालाब पर जाल चलवाकर थाईलैंड मांगूर मछली पकड़ी गयी। उक्त मछली को नष्टीकरण की कार्यवाही मत्स्य निरीक्षक श्रीमती शिखा यादव द्वारा करवाई गई। संबंधित मछली पालक को चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह का मछली पालन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। दूसरे तालाब में पंगेशियस और रूपचंदा मछली पालन कार्य किया जाना पाया गया। टीम द्वारा मौका स्थल का पंचनामा भी बनाया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )