Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना SMS सिस्टम के चल रही 4 हार्वेस्टर मशीनें जब्त  

05 नवंबर 2026, दतिया: दतिया में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना SMS सिस्टम के चल रही 4 हार्वेस्टर मशीनें जब्त -मध्यप्रदेश के दतिया जिले में फसल कटाई के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। इंदरगढ़ तहसील क्षेत्र में प्रशासन और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने बिना एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) के संचालित हो रही चार हार्वेस्टर मशीनों को जब्त किया है। सभी मशीनों को पुलिस थाना लांच की सुपुर्दगी में रखा गया है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल वानखेड़े के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 30 अक्टूबर को तहसील इंदरगढ़ के ग्राम लांच तिराहे पर प्रशासनिक टीम ने हार्वेस्टर मशीनों के संचालन की जांच की। इस दौरान मौके पर चार मशीनें ऐसी मिलीं, जिनमें निर्धारित एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) की व्यवस्था नहीं थी। इनका संचालन बिना एसएमएस सिस्टम के किया जा रहा था।

चारों हार्वेस्टर मशीनें जब्त

निर्धारित व्यवस्था का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासनिक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों हार्वेस्टर मशीनों को जब्त कर लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस थाना लांच की सुपुर्दगी में रखवा दिया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नियमों का पालन करने की अपील

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फसल कटाई के दौरान निर्धारित नियमों और व्यवस्थाओं का पालन करना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सेवढ़ा अशोक अवस्थी, तहसीलदार इंदरगढ़ दीपक यादव, थाना प्रभारी लांच भुवनेश्वर शर्मा और कृषि विभाग से एसएडीओ एम.पी. सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में ही चारों हार्वेस्टर मशीनों को जब्त कर पुलिस थाना लांच की सुपुर्दगी में रखा गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture