Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मैहर : फार्मर रजिस्ट्री एवं फसल गिरदावरी में कम प्रगति पर नोटिस जारी

11 सितंबर 2026, मैहर: मैहर : फार्मर रजिस्ट्री एवं फसल गिरदावरी में कम प्रगति पर नोटिस जारी – कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने खरीफ 2026-27 के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं फसल गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित तहसीलदारों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। इन कार्यों को शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बताया कि जिन तहसील एवं राजस्व वृत्तों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, उनमें तहसील मैहर के तहसीलदार मैहर नायब तहसीलदार अमदरा, नादन एवं बदेरा, तहसील अमरपाटन के तहसीलदार अमरपाटन, नायब तहसीलदार ताला तथा तहसील रामनगर के तहसीलदार रामनगर, नायब तहसीलदार बड़वार एवं झिन्ना शामिल हैं। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र प्राप्त होने की तिथि से 03 दिवस के भीतर अपना लिखित उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने पर यह माना जाएगा कि संबंधित अधिकारी को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है और प्रकरण में नियमानुसार एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने प्रशासनिक अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री एवं फसल गिरदावरी जैसे प्राथमिकता वाले कार्यों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने तथा अधीनस्थ अमले के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा इन कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें