स्थापना दिवस प्रदर्शनी में दिखी मध्यप्रदेश की कृषि प्रगति, मंत्रियों ने जाना आधुनिक तकनीकों का दम
05 नवंबर 2026, भोपाल: स्थापना दिवस प्रदर्शनी में दिखी मध्यप्रदेश की कृषि प्रगति, मंत्रियों ने जाना आधुनिक तकनीकों का दम – मध्यप्रदेश किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ‘विरासत से विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर मध्यप्रदेश’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर लाल परेड ग्राउण्ड में आयोजित कृषि एवं उद्यानिकी स्टॉल का भ्रमण कर उत्पादों और नवीन तकनीकियों के विषय में जानकारी प्राप्त की।
दोनों मंत्रियों ने कृषि से संबंधित आधुनिक यंत्रों, उन्नत कृषि तकनीकों एवं विभिन्न उद्यानिकी फसलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से समझा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आधुनिक तकनीक, नवाचार एवं किसान कल्याणकारी प्रयासों के माध्यम से प्रदेश की कृषि व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। किसानों का सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र का समग्र विकास प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली का आधार है।
मंत्रीद्वय ने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कृषि समागम कार्यक्रम में भी सहभागिता की। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


