Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: खंडवा में नरवाई जलाई पर दो किसानों पर लगा 2500 रु. का जुर्माना  

29 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: खंडवा में नरवाई जलाई पर दो किसानों पर लगा 2500 रु. का जुर्माना – मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में फसल कटने के बाद नरवाई ना जलाएं, क्योंकि नरवाई जलाने से खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति तो कम होती ही है, साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध अर्थदंड लगाने की कार्यवाही तो करें ही साथ ही प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत भी नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

एसडीएम खण्डवा श्री ऋषि कुमार सिंघई ने बताया कि खण्डवा तहसील के ग्राम माथनी बुजुर्ग के 2 कृषकों आशिफ खां पिता जाहिर ख़ां एवं श्री भाईराम पिता मोतीराम द्वारा कृषि भूमि पर नरवाई जलाना पाया गया। घटना की जांच उपरांत न्यायालय नायब तहसीलदार, वृत्त जावर में नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा दोनों किसानों पर 2500-2500 रूपए जुर्माना लगाया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile