राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: आधुनिक खेती का कमाल, सेंसर आधारित सिस्टम से किसान की आय और उत्पादन दोनों बढ़े  

23 अप्रैल 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: आधुनिक खेती का कमाल, सेंसर आधारित सिस्टम से किसान की आय और उत्पादन दोनों बढ़े – मध्यप्रदेश के देवास जिले के विकासखंड सोनकच्छ के ग्राम घटियाभाना में आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं के मेल से खेती की तस्वीर बदल रही है। यहां के प्रगतिशील कृषक लाखन सिंह नागर ने उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को पारंपरिक पद्धति से आगे बढ़ाते हुए तकनीकी खेती की दिशा में कदम बढ़ाया है।

पहले पारंपरिक खेती में आ रही थीं समस्याएं

किसान लाखन सिंह पहले सिंचाई और पोषण प्रबंधन के लिए पूरी तरह पारंपरिक पद्धतियों और श्रमिकों पर निर्भर थे। समय पर मजदूर न मिलने के कारण सिंचाई चक्र प्रभावित होता था, जिससे पौधों के स्वास्थ्य और पैदावार पर नकारात्मक असर पड़ता था। इसके अलावा खाद और पानी के असंतुलित उपयोग के कारण खेती की लागत भी लगातार बढ़ रही थी।

विभागीय मार्गदर्शन से अपनाई आधुनिक तकनीक

इन समस्याओं के समाधान के लिए किसान ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 2025-26 में उन्होंने अपने खेत पर सेंसर आधारित ऑटोमेशन फॉर फर्टीगेशन सिस्टम स्थापित किया। इस सिस्टम की स्थापना के लिए उन्हें योजना के तहत 2 लाख रुपये की अनुदान सहायता भी प्राप्त हुई।

तकनीक से बदली खेती की तस्वीर

किसान लाखन सिंह ने बताया कि यह सेंसर आधारित सिस्टम अब घर बैठे मोबाइल या ऑटोमेशन के जरिए संचालित किया जा सकता है। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार सही समय पर पानी और खाद मिल रहा है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय सुधार आया है।

इस तकनीक के उपयोग से संसाधनों की बचत हो रही है और खेती की लागत भी कम हुई है। वहीं फलों की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार के कारण किसान को अधिक लाभ मिल रहा है। अब खेती उनके लिए पहले की तुलना में अधिक आसान और लाभकारी व्यवसाय बन गई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements