राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: रबी फसलों के लिए राजगढ़ कृषि विभाग की खास सलाह, जानें उर्वरक प्रबंधन के टिप्स

28 सितम्बर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: रबी फसलों के लिए राजगढ़ कृषि विभाग की खास सलाह, जानें उर्वरक प्रबंधन के टिप्स – मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कृषि विभाग ने रबी सीजन की प्रमुख फसलों जैसे गेहूं, चना, सरसों और मसूर के लिए उर्वरक प्रबंधन पर आवश्यक सलाह जारी की है। इस वर्ष अब तक जिले में 1223 मिमी. वर्षा हुई है, जो पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक है। जल स्रोतों में पर्याप्त पानी होने के कारण, किसानों को फसल उत्पादन में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी, बशर्ते उर्वरक प्रबंधन सही तरीके से किया जाए।

अधिकारियों ने किसानों को उर्वरक प्रबंधन के लिए वैज्ञानिकों की अनुशंसाओं का पालन करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक फसल के लिए नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश की निर्धारित मात्रा का सही उपयोग आवश्यक है।

सरसों के लिए उर्वरक प्रबंधन

सरसों की फसल में प्रति हेक्टेयर 60 किलो नाइट्रोजन, 30 किलो फॉस्फोरस और 20 किलो पोटाश की जरूरत होती है। किसानों को 2.9 बैग (130 किलो) यूरिया, 3.8 बैग (188 किलो) सिंगल सुपर फॉस्फेट और 33 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश डालने की सलाह दी गई है।

गेहूं फसल के लिए उर्वरक सलाह

सिंचित गेहूं की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 120 किलो नाइट्रोजन, 60 किलो फॉस्फोरस और 40 किलो पोटाश की आवश्यकता होती है। किसानों को 5 बैग (35 किलो) यूरिया, 7.5 बैग (375 किलो) सुपर फॉस्फेट और 1.3 बैग (67 किलो) म्यूरेट ऑफ पोटाश उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Advertisement
Advertisement

मसूर और चना फसल की सिफारिश

मसूर फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 25 किलो नाइट्रोजन और 50 किलो फॉस्फोरस की अनुशंसा की गई है। वहीं चना की सिंचित फसल में 20 किलो नाइट्रोजन और 60 किलो फॉस्फोरस की जरूरत होती है।

Advertisement
Advertisement

गन्ना और अलसी के लिए उर्वरक योजना

गन्ना की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 300 किलो नाइट्रोजन, 80 किलो फॉस्फोरस और 60 किलो पोटाश की आवश्यकता बताई गई है, जबकि अलसी में 80 किलो नाइट्रोजन, 40 किलो फॉस्फोरस और 20 किलो पोटाश आवश्यक है।

कृषि विभाग के अनुसार, उर्वरक प्रबंधन में सही मात्रा का उपयोग करके उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे इस दिशा में वैज्ञानिक विधियों का पालन करें और अनुशंसित मात्रा का सही तरीके से उपयोग करें।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement