Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गैंदा फूलों की खेती कर लाभ कमा रहे है किसान घीसालाल

गैंदा फूलों की खेती कर लाभ कमा रहे है किसान घीसालाल

 खेती को बनाया लाभ का धन्‍धा

17 सितम्बर 2024, भोपाल: गैंदा फूलों की खेती कर लाभ कमा रहे है किसान घीसालाल – मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद विकासखण्‍ड के ग्राम मोड़ी के किसान घीसालाल पिता  नाथूलाल ने परम्‍परागत खेती की बजाय उद्यानिकी विभाग  के मार्गदर्शन में फूलों की खेती कर, खेती को लाभ का धन्‍धा बना लिया है। किसान घीसालाल ने 0.50 हैक्टर  में गैंदा फूलों की खेती करना प्रारंभ किया और 35 हजार रूपए  खर्च हुए।  गैंदा फूल 40से 50 रूपये किलों के भाव से बिक रहे है। इससे घीसालाल को अच्‍छी आय प्राप्‍त हो रही है, गैंदा फूलों की खेती से घीसालाल को कुल एक लाख रूपए की आय प्राप्‍त होने की संभावना है। खर्च निकालकर  उसे  शुद्ध 65 हजार रूपये की आय होगी ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस तरह घीसालाल ने परम्‍परागत खेती की बजाय उन्‍नत तकनीकी से गैंदा फूलों की  खेती कर खेती को लाभ का धन्‍धा बना लिया है। वह उद्यानिकी विभाग व म.प्र. सरकार को धन्‍यवाद दे रहा है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com