Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में 138 लाख हेक्टेयर में हुई रबी बोनी

जौ, चना, मटर, मसूर की बुवाई लक्ष्य से अधिक

19 जनवरी 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश में 138 लाख हेक्टेयर में हुई रबी बोनी – चालू रबी सीजन में बुवाई समाप्ति की ओर है। लगभग 138.25 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है। जबकि गत वर्ष 133 लाख 12 हजार हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इस प्रकार लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 98.6 फीसदी बोनी पूरी हो गई है। वहीं राज्य की प्रमुख फसल गेहूं की बोनी 87.10 लाख हेक्टेयर में हो गई है।  वहीं राज्य में जौ, चना, मसूर, मटर की बोनी लक्ष्य से अधिक रकबे में हुई है।

कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 133 लाख 82 हजार हेक्टेयर है। इस वर्ष 140.26 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है इसके विरुद्ध 138.25 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई है। इसमें राज्य की प्रमुख रबी फसल गेहूं की बोनी 87.10 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष  86.30 लाख हे. में गेहूं बोया गया था। दूसरी प्रमुख फसल चने की बोनी लक्ष्य से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है। 23.46 लाख हेक्टेयर में चना बोया गया है जो गत वर्ष 21.08 लाख हेक्टेयर में बोया गया था। अन्य फसलों में अब तक मटर 2.79 लाख हे. में, मसूर 7.93 लाख हे. में बोई गई है।

राज्य में तिलहनों की बुवाई  15.29 लाख हेक्टेयर में हो गई है। इसमें सरसों की बोनी 14.03 लाख हे. में हुई है। वहीं अलसी की बोनी 1.26 लाख हेक्टेयर में हुई है। इस वर्ष गन्ने की बोनी 1 लाख 12 हजार हेक्टेयर में हुई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई


12 जनवरी 2024 तक (लाख हे. में)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
फसललक्ष्यबुवाई
गेहूं90.7187.1
जौ0.490.55
चना22.3523.46
मटर 2.75 2.79
मसूर7.08 7.93
सरसों14.0614.03
अलसी 1.401.26
गन्ना 1.421.12
मध्य प्रदेश में 138 लाख हेक्टेयर में हुई रबी बोनी

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)