राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: कृषि उपज मंडी आरोन में एसडीएम ने किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएं

09 मई 2026, गुना: मध्यप्रदेश: कृषि उपज मंडी आरोन में एसडीएम ने किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएं – मध्यप्रदेश के गुना जिले की आरोन कृषि उपज मंडी में एसडीएम सुश्री महिमा चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी की नीलामी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और पूरे संचालन की प्रक्रिया को देखा। निरीक्षण का उद्देश्य मंडी में पारदर्शी और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं।निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में गलत तरीके से खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर चालानी कार्रवाई की गई एवं सभी वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करवाया गया, जिससे मंडी परिसर में सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो सके।

कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार आरोन श्री अमित जैन, प्रभारी मंडी सचिव श्री प्रदीप तिवारी सहित मंडी टीम उपस्थित रही।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements