Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में दीर्घावधि औसत से 9 % अधिक वर्षा हुई

03 जुलाई 2023, इंदौर: मध्यप्रदेश में दीर्घावधि औसत से 9 % अधिक वर्षा हुई – मध्यप्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कम सक्रिय होने से आंशिक वर्षा दर्ज़ की गई।  मौसम केंद्र ,भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में सिर्फ उज्जैन और इंदौर संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई,जबकि भोपाल,शहडोल और ग्वालियर संभागों के ज़िलों में कुछ जगह और रीवा,चंबल,सागर,एवं नर्मदापुरम  संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। मध्यप्रदेश में दीर्घावधि औसत से 9 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 13 % अधिक और पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 4 % अधिक वर्षा हुई है। संलग्न नक़्शे में 1 जून से 3 जुलाई तक की अवधि में हुई वर्षा प्रतिशत में दर्शाई है। नक़्शे में  गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20  % से अधिक लेकिन  60 % से  कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।  

मौसम केंद्र के अनुसार विदिशा,राजगढ़,हरदा और बैतूल ज़िलों में गरज चमक के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है , जबकि नीमच मंदसौर,आगर, भोपाल,बैरागढ़,सीहोर , शाजापुर,नर्मदापुरम,पचमढ़ी ,छिंदवाड़ा,खंडवा , ओंकारेश्वर,उज्जैन, रतलाम, सागर, दमोह , रायसेन दक्षिण गुना,देवास, बुरहानपुर, बड़वानी, सिवनी,पन्ना,छतरपुर,रीवा ,शहडोल, सीधी,अनूपपुर मुरैना, भिंड और दतिया ज़िलों में दोपहर पश्चात हल्की वर्षा संभावित है।

मौसम केंद्र ने अगले 24  घंटों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है उसके अनुसार बैतूल और हरदा ज़िलों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना है , जबकि जबलपुर संभाग के अलावा पन्ना ,सागर, दमोह, श्योपुरकलां,धार , इंदौर,उमरिया , सीधी,सिंगरौली , आगर और भोपाल ज़िलों में गरज चमक के साथ कहीं -कहीं वर्षा या बौछारें पड़ सकती हैं। अगले चार दिनों में राज्य में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें