मध्यप्रदेश: सीधी में बिना स्त्रोत प्रमाण-पत्र के बिक रहा था धान बीज, कृषि विभाग ने जब्त कर दर्ज कराई FIR
22 जून 2026, सीधी: मध्यप्रदेश: सीधी में बिना स्त्रोत प्रमाण-पत्र के बिक रहा था धान बीज, कृषि विभाग ने जब्त कर दर्ज कराई FIR – किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीधी जिले में चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान के तहत कृषि विभाग ने सीधी शहर स्थित मेसर्स न्यू रिन्कू बीज भंडार, पालिका बाजार सब्जी मंडी सीधी का औचक निरीक्षण किया।
सहायक संचालक कृषि डॉ. राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में किए गए निरीक्षण में प्रतिष्ठान पर धान बीज की कुछ किस्मों का भंडारण एवं विक्रय निर्धारित दस्तावेजों और स्त्रोत प्रमाण-पत्र के बिना किया जाना पाया गया। आवश्यक अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर बीज की स्थानीय स्तर पर पैकिंग एवं विक्रय की आशंका के आधार पर संबंधित धान बीज को जब्त कर लिया गया।
मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित विक्रेता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत थाना कोतवाली सीधी में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
उप संचालक कृषि आर.एस. गुप्ता ने जिले के सभी बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेताओं से किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नकली बीजों के विक्रय, अनियमित भंडारण अथवा कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

