Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: 64068 किसानों से 2 लाख टन से अधिक मूंग की खरीदी, कलेक्टर ने शीघ्र भुगतान का दिया आश्वासन

14 अगस्त 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: 64068 किसानों से 2 लाख टन से अधिक मूंग की खरीदी, कलेक्टर ने शीघ्र भुगतान का दिया आश्वासन – मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की कलेक्टर सोनिया मीना ने उपार्जन समिति की बैठक के दौरान मूंग खरीदी का काम देखा और अधिकारियों को कहा कि जो मूंग खरीदी गई है, उसका भुगतान किसानों को जल्दी से जल्दी कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि उपार्जित स्कंद के स्वीकृति पत्रक जल्द से जल्द बनाए जाएं ताकि किसानों को उनकी उपज का पैसा समय पर मिल सके। साथ ही शेष वेयरहाउस रसीद (WHR) बनाने का काम भी जल्दी पूरा करने को कहा।

कलेक्टर ने नॉन-एफएक्यू (Non-FCQ) और रिजेक्टेड स्कंद को बेहतर बनाने का काम भी समय पर पूरा करने को अधिकारियों को निर्देश दिए। उपसंचालक कृषि ने बताया कि 8 अगस्त 2025 तक उपार्जन अवधि के दौरान 64068 किसानों से कुल 203131.53 मीट्रिक टन मूंग खरीदी जा चुकी है। कलेक्टर ने कहा कि उपार्जित मूंग का भुगतान किसानों को जल्द से जल्द किया जाए।

खाद आपूर्ति की समीक्षा

बैठक में कलेक्टर ने खाद की आपूर्ति का भी जायजा लिया और कहा कि जिले में खाद का वितरण डबल लॉक केंद्र और समितियों के जरिए निरंतर और सही तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और खराब या नकली खाद की बिक्री पूरी तरह बंद हो।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित निरीक्षण करें ताकि जिले में खाद वितरण का काम सही तरीके से चलता रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में उपसंचालक कृषि जे आर हेडाऊ, जिला आपूर्ति नियंत्रक रश्मि साहू, जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com