State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड ने सालों से एक जगह जमे अधिकारी-कर्मचारियों के किये स्थानांतरण 

Share

4 फरवरी 2022, भोपाल । मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड ने सालों से एक जगह जमे अधिकारी-कर्मचारियों के किये स्थानांतरण – मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा मंडी समितियो/तकनीकी कार्यालयों/आंचलिक कार्यालयों में विगत 03 वर्षो से 05 वर्षो तक एक ही स्थान पर पदस्थ विभिन्न संवर्ग के अधिकारी/कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किये गए है, जिसमे सर्वाधिक सहायक उप निरीक्षक संवर्ग के 69 कर्मचारियों के स्थानांतरण किये गए है | लेखापाल संवर्ग के 09, मंडी निरीक्षक संवर्ग के 07, उपयंत्री संवर्ग के 04, सहायक यंत्री संवर्ग के 02, वरिष्ठ अंकेक्षक संवर्ग का 01, सहायक ग्रेड-01 संवर्ग का 01 साथ ही सचिव संवर्ग के 02 अधिकारियो के स्थानांतरण आदेश जारी किये गए है | स्थानांतरण आदेशो की सूची मंडी बोर्ड की वेब साईट पर प्रदर्शित की गयी है | एक ही स्थान पर विगत  03 वर्षो से 05 वर्षो तक पदस्थ रहे अधिकारी/कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थलों पर स्थानांतरण आदेश प्रबंध संचालक विकास नरवाल द्वारा जारी किये गए है |

महत्वपूर्ण खबर: देश की प्रमुख मंडियों में सोयाबीन के मंडी रेट और आवक (3 फरवरी 2022 के अनुसार)

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *