Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: नेपानगर में किसान चौपाल, कृषि विभाग ने दी योजनाओं और नई तकनीकों की जानकारी

27 अगस्त 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: नेपानगर में किसान चौपाल, कृषि विभाग ने दी योजनाओं और नई तकनीकों की जानकारी – मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर के ग्राम दहीनाला में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा परीक्षण, और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में जानकारी दी गई। जिन किसानों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड बन चुके थे, उन्हें वितरित भी किया गया।

कृषि विभाग ने किसानों को नई तकनीकों और खेती के लिए विभिन्न अनुदानों के बारे में बताया, साथ ही मत्स्य पालन और प्राकृतिक खेती जैसे वैकल्पिक कृषि गतिविधियों के लाभ भी समझाए। किसानों को मोटे अनाज की खेती करने और समेकित कृषि प्रणाली अपनाने का सुझाव दिया गया, ताकि उनकी आय दोगुनी हो सके। कार्यक्रम में रसायनों और उर्वरकों के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूकता फैलाई गई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com