Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: यूरिया-डीएपी छोड़कर किसान ने की जैविक खेती, डबल हुई कमाई  

11 मई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: यूरिया-डीएपी छोड़कर किसान ने की जैविक खेती, डबल हुई कमाई – रासायनिक खेती के दौर में दमोह जिले के ग्राम बाँसाकलां के एक छोटे किसान ने यह साबित कर दिया है कि कम जमीन पर भी जैविक खेती के जरिए बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। सीमांत किसान परसादी पटेल (पिता पर्वत पटेल) मात्र 0.98 हेक्टेयर भूमि में जैविक पद्धति अपनाकर क्षेत्र के लिए प्रेरक बन रहे।

श्री पटेल ने यूरिया और डीएपी का मोह छोड़ दिया है। वे बाजार से खाद खरीदने के बजाय घर पर ही केंचुए की खाद तैयार करते हैं उनके खेत में सब्जी चना, उड़द और गेहूं की जैविक पैदावार ली जा रही है। जैविक उत्पाद  होने के कारण उन्हें सामान्य फसलों की तुलना में जैविक गेहूं 3000 रूपये प्रति क्विंटल और जैविक उड़द 6800 रूपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहे हैं।

सहायक संचालक जेएल प्रजापति ने बताया जैविक खेती को बोझ न समझें। इसकी शुरुआत छोटे रकबे से करें और अनुभव होने पर इसे धीरे-धीरे बड़े स्तर पर ले जाएं। इससे मिट्टी का स्वास्थ्य भी सुधरेगा और लागत भी कम होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें