मध्यप्रदेश: एक्सपोजर विजिट में छात्रों ने जानी उद्यानिकी विभाग की योजनाएं, नर्सरी रोपण, बडिंग एवं ग्राफ्टिंग की तकनीक
03 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: एक्सपोजर विजिट में छात्रों ने जानी उद्यानिकी विभाग की योजनाएं, नर्सरी रोपण, बडिंग एवं ग्राफ्टिंग की तकनीक – मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विकासखंड बहोरीबंद म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केसवाल के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक बहोरीबंद अरविंद शाह के मार्गदर्शन में बी.एस.डब्ल्यू. एवं एम.एस.डब्ल्यू. बहोरीबंद में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की अतिरिक्त संपर्क कक्षाओं का आयोजन एक्सपोजर विजिट के रूप में किया गया।
यह एक्सपोजर विजिट शासकीय रोपड़ी संजय निकुंज नर्सरी कुआं में आयोजित की गई, जहां उद्यानिकी विभाग के अधिकारी ज्ञान चौधरी के नेतृत्व में विद्यार्थियों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने नर्सरी रोपण, बडिंग एवं ग्राफ्टिंग की व्यावहारिक विधियों को समझा तथा पौध उत्पादन की आधुनिक तकनीकों के बारे में सीखा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मेंटर एवं नवांकुर प्रतिनिधियों को ब्लॉक समन्वयक श्री अरविंद शाह द्वारा त्रैमासिक कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय सीमा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह, उद्यानिकी विभाग अधिकारी ज्ञान चौधरी, मेंटर अवधेश बैरागी, राम सिंह पटेल, विनोद सिंह, आशीष तिवारी, उमा अवस्थी, नवांकुर संस्था प्रभारी रविंद्रनाथ झरिया (सेक्टर तेवरी), सरजू सेन, दुर्गेश यादव (सेक्टर बचैया), भूपेंद्र दहिया (सेक्टर कौड़ियां), रामस्नेह रैदास (प्रस्फुटन समिति किर पिपरिया), सुमित परौहा (ग्राम कुडन), सोने लाल माली (नर्सरी कुआं) सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

