Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्व अमले की जवाबदेही सुनिश्चित करें : डॉ. यादव

राजस्व विभाग की समीक्षा

03 जनवरी 2024, भोपाल: राजस्व अमले की जवाबदेही सुनिश्चित करें : डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम जनता के राजस्व से जुड़े कार्यों जैसे नामांतरण, बंटवारा, मालिकाना हक आदि का निराकरण करने के लिए मैदानी अमले की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। कार्ययोजना बनाकर राजस्व प्रकरणों को हल करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में राजस्व विभाग के कार्यों की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्व प्रशासन में सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकतम प्रयोग के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में साइबर तहसील व्यवस्था, संपदा पोर्टल के उपयोग, राजस्व विभाग में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल और राजस्व समस्याओं के स्थल पर निराकरण के संबंध में चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश
  • पारदर्शिता से कार्य करें।
  • प्रशासन में आईटी का अधिकतम प्रयोग हो।
  • शिविर में नागरिकों की समस्याएं हल करें।
  • ऑन-द-स्पॉट समाधान की कार्रवाई हो।
  • पटवारी अपने मुख्यालय ग्राम पंचायत में रात्रि विश्राम करें।
  • राजस्व कर्मचारियों की जवाबदेही तय करें।
  • विभागीय स्तर पर कमियां दूर करें।
  • नागरिक परेशान न हों, लापरवाही पर सख्त कार्यवाही करें।
  • लंबित कार्यों की सतत् समीक्षा करें।
  • जहां आवश्यक हो, पुलिस बल का सहयोग लेकर नागरिकों की राजस्व दिक्कतें हल करें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें