Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: श्योपुर जिले में फसल क्षति सर्वे में तेजी, अधिकांश गांवों का कार्य पूरा

12 नवंबर 2025, श्योपुर: मध्यप्रदेश: श्योपुर जिले में फसल क्षति सर्वे में तेजी, अधिकांश गांवों का कार्य पूरा – मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार हाल ही में हुई बारिश से प्रभावित फसलों की क्षति का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा सर्वे अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीएम रूपेश उपाध्याय ने बताया कि जिले के 429 प्रभावित गांवों में से 380 गांवों में सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 49 गांवों में सर्वे जारी है। इसके अतिरिक्त 70 गांवों के पत्रक भर दिए गए हैं और 57 गांवों में प्रकाशन कार्य भी संपन्न हो चुका है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीमें लगातार फील्ड में कार्य कर रही हैं, ताकि किसानों को हुए नुकसान का सही मूल्यांकन कर शीघ्र मुआवज़ा दिया जा सके। प्रशासन ने अपील की है कि सभी ग्रामवासी प्रकाशन के समय ग्राम में उपस्थित रहें जिससे किसी भी पात्र किसान का नाम सूची से छूट न जाए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्वे पूर्ण होने के बाद मुआवज़ा वितरण की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाएगी। तहसीलदार स्वयं ग्रामों में पहुंचकर फसल क्षति सूची का वाचन और प्रकाशन करा रहे है, इसी क्रम में तहसीलदार मनीषा मिश्रा द्वारा ग्राम जैदा में फसल क्षति सर्वे सूची का वाचन अपनी मौजूदगी में कराया गया।

उल्लेखनीय है कि बारिश से धान की फसल में हुई क्षति आंकलन हेतु जिला प्रशासन शुरू से ही गंभीर है और कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा स्वयं विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर किसानों से रूबरू हो चुके है और उन्होंने खेतो में पहुंचकर फसल नुकसान का जायजा भी लिया है। इसके साथ ही जिलेभर के अधिकारी फसल नुकसान के सर्वे के लिए टीमो के साथ निरंतर ग्रामों का भ्रमण कर सर्वे कार्य की निगरानी कर रहे है। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन किसानों को उनकी फसल में हुए नुकसान का पूरा मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture