Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: उत्तरप्रदेश से अवैध धान और मोटे अनाज की आवक रोकने कलेक्टर ने रीवा में अस्थाई चेकपोस्ट लगवाए

20 नवंबर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: उत्तरप्रदेश से अवैध धान और मोटे अनाज की आवक रोकने कलेक्टर ने रीवा में अस्थाई चेकपोस्ट लगवाए – मध्यप्रदेश में किसानों से विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी एक दिसम्बर से प्रारंभ हो रही है। उत्तरप्रदेश की लगी सीमा से खरीदी केन्द्रों में धान एवं मोटे अनाजों की आवक को रोकने के लिए अस्थाई चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने एसडीएम त्योंथर और जवा को निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा है कि निर्धारित स्थलों में स्थापित चेकपोस्ट में जिले में उत्तरप्रदेश से आने वाले सभी वाहनों की सघन जांच करें। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें जिससे धान एवं मोट अनाजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाई जा सके। जाँच के दौरान अवैध रूप से जिले के बाहर की धान जिले के खरीदी केन्द्रों में आना पाए जाने संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करें।

 कलेक्टर ने बताया कि तहसील त्योंथर में चाकघाट से प्रयागराज मार्ग में वन विभाग जांच नाका चाकघाट में स्थापित किया गया है। वहीं त्योंथर से शंकरगढ़ मार्ग में पटहट चौकी के पास, नारीबारी से मागी मार्ग में भंडफोड़ तिराहा तथा डीही से बसहट मार्ग में पथरपुरा तिराहा मूरी में अस्थाई चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। चिराव से सोनौरी मार्ग में चिराव तिराहा, मागी समरोल तिराहा में एमपी यूपी बार्डर मागी तथा ककरहा से बरछा मार्ग में ककरहा में अस्थाई चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। जवा तहसील में रामबाग से बरगढ़ मार्ग में देवी तिराहा घूमन रोड और घूमन से डभौरा मार्ग में चुनेगी गाव तिराहा में अस्थाई चेकपोस्ट स्थापित किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें