Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेतवा नदी से किया जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ

06 जून 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेतवा नदी से किया जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 16 जून को गंगा दशहरा तक चलेगा। इस अभियान के तहत 3,090 करोड़ रुपये की लागत से जल संरक्षण के 990 कार्य किए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने बेतवा नदी के उद्गम स्थल की पूजा-अर्चना की और बरगद का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर 108 पौधों का रोपण भी किया गया।

डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा बेसिन में बेतवा नदी का महत्वपूर्ण योगदान है और इस अभियान का उद्देश्य जल संरचनाओं की मरम्मत, पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के लिए जनभागीदारी से गतिविधियां संचालित करना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 3,090 करोड़ रुपये की लागत से जल संरक्षण के 990 कार्य किए जाएंगे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने नदियों के उद्गम स्थलों पर बहेड़ा, हर्र, आम, बांस, नीम और बेल जैसे पौधों के रोपण को प्राथमिकता देने की बात कही।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)