Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: रबी सीजन से पहले पूरी होंगी बहुती नहर और नई गढ़ी माइक्रो इरिगेशन परियोजनाएं

25 सितम्बर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: रबी सीजन से पहले पूरी होंगी बहुती नहर और नई गढ़ी माइक्रो इरिगेशन परियोजनाएं – मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र में चल रही बहुती नहर और नई गढ़ी-1 एवं 2 माइक्रो इरिगेशन परियोजनाओं को रबी सीजन से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि इन परियोजनाओं का समय पर पूरा होना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा, जिससे 1.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

मंत्रालय में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बहुती नहर परियोजना में हो रहे विलंब पर असंतोष जताते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, सीपेज की समस्या वाले क्षेत्रों में तकनीकी समाधान कर चैनल निर्माण तेजी से करने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से जानकारी दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com