Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: केसीसी पर जागरूकता बैठक, किसानों को ऋण सुविधाओं से जोड़ने पर जोर

20 दिसंबर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: केसीसी पर जागरूकता बैठक, किसानों को ऋण सुविधाओं से जोड़ने पर जोर – डायरेक्टर, मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर श्वेता सत्या द्वारा विदिशा जिले के कुरवाई विकासखंड के आजीविका मिशन भवन में किसानों एवं संबंधित हितधारकों के साथ किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बैंकर्स, सीएससी सेंटर प्रतिनिधि, कृषि सखी, समितियों के प्रबंधक, कृषि विस्तार अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान श्रीमती श्वेता सत्या ने केसीसी योजना के लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केसीसी के माध्यम से किसानों को कम ब्याज दर पर समय पर ऋण, खेती से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति, बीज, खाद, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता में सुविधा मिलती है। साथ ही फसल उत्पादन के दौरान किसानों को आर्थिक संबल मिलता है।उन्होंने ऐसे किसानों, जिनके अभी तक केसीसी नहीं बने हैं, उन्हें अविलंब केसीसी बनवाने के लिए प्रेरित किया तथा प्रक्रिया को सरल बताते हुए कहा कि किसान अब कृषिका ऐप के माध्यम से भी केसीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रक्रिया पारदर्शी एवं त्वरित होगी।

डायरेक्टर श्रीमती श्वेता सत्या द्वारा ग्राम बरेठा एवं ग्राम बारूअल में भी किसानों से प्रत्यक्ष संवाद किया गया। ग्राम स्तर पर आयोजित चर्चा में किसानों की समस्याएं सुनी गईं तथा केसीसी से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया गया। अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि पात्र किसानों का शीघ्र केसीसी निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विभाग के सहायक संचालक महेंद्र सिंह ठाकुर ने उक्त कार्यक्रम के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए बताया है कि अधिक से अधिक किसानों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना, उन्हें सस्ती ऋण सुविधा उपलब्ध कराना तथा कृषि को लाभकारी बनाना रहा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture