राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश कृषि अधिकारियों ने सोयाबीन की किस्म RPSM2011-35 का किया निरीक्षण, कीट रहित फसल से किसान खुश

01 अगस्त 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश कृषि अधिकारियों ने सोयाबीन की किस्म RPSM2011-35 का किया निरीक्षण, कीट रहित फसल से किसान खुश – राजगढ़ जिले के विकासखंड ब्यावरा में सोयाबीन की नई किस्म RPSM2011-35 का फसल प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का निरीक्षण उप संचालक कृषि सचिन जैन द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फसल की स्थिति को संतोषजनक बताया और किसानों को जरूरी सलाह भी दी।

9560 के स्थान पर बेहतर विकल्प हो सकती है यह किस्म

उप संचालक जैन ने बताया कि जिले के लिए यह नई किस्म सोयाबीन 9560 का एक उपयोगी और बेहतर विकल्प हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह किस्म जिले की जलवायु के अनुसार अच्छी तरह से अनुकूल लग रही है।

अत्यधिक वर्षा के बावजूद फसल पर नहीं पड़ा प्रभाव

एईओ (कृषि विस्तार अधिकारी) ने बताया कि अधिक बारिश के बावजूद सोयाबीन की ग्रोथ पर कोई नकारात्मक असर नहीं हुआ है। फसल की हालत सामान्य है और पौधों की बढ़वार अच्छी देखी गई है।

सबसे राहत की बात यह रही कि इस किस्म की फसल में अब तक किसी प्रकार का कीट या रोग का प्रकोप नहीं पाया गया है। इससे किसानों में उत्साह है और वे इस किस्म को लेकर काफी उम्मीद जता रहे हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements