Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई जलाना खेती के लिये आत्मघाती कदम है

27 मार्च 2025, उज्‍जैन: नरवाई जलाना खेती के लिये आत्मघाती कदम है –  जिले के कृषक भाइयों से अपील की जाती है, कि गेहूं एवं अन्य फसलों को काटने के बाद बचे हुए फसल अवशेष (नरवाई) जलाना खेती के लिये आत्मघाती कदम है। वर्तमान में जिले में लगभग गेहूं फसल की कटाई हो चुकी है। गेहूं काटने के पश्चात् किसान सामान्य तौर पर नरवाई में आग लगा देते है, जिससे पर्यावरण में प्रदूषण के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता शक्ति एवं लाभदायक जिव जो कि फसलों को लाभान्वित करते है आदि नष्ट हो जाते है।
 इस संबंध में म.प्र. शासन के नोटिफिकेशन अनुसार कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह ने नरवाई जलाने जाने पर  निम्नानुसार दंड का प्रावधान किया है।

02 एकड़ से कम भूमि रखने वाले को रू. 2500/- प्रति घटना पर्यावरण क्षतिपूर्ति।

02 एकड से अधिक किन्तु 05 एकड़ से कम भूमि रखने वाले को रू. 5000/- प्रति घटना पर्यावरण क्षतिपूर्ति।  05 एकड़ से अधिक भूमि रखने वाले को रू. 15000/- प्रति घटना पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि देय होगी।

कृषि अपशिष्टों को जलाने से निम्न हानियां होती है-

 भूमि में उपलब्ध जैव विविधता समाप्त हो जाती है। भूमि में उपस्थित सूक्ष्म जीव जलकर नष्ट हो जाते है। सूक्ष्मजीवों के नष्ट होने के फलस्वरूप जैविक खाद का निर्माण बंद हो जाता है। भूमि की ऊपरी पर्त में ही पौधों के लिये आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध रहते है। आग लगाने के कारण पोषक तत्व जलकर नष्ट हो जाते है। भूमि कठोर हो जाती है, जिसके कारण भूमि की जल धारण क्षमता कम हो जाती है और फसलें सूखती है। खेत की सीमा पर लगे पैड़ पौधे (फल, वृक्ष आदि) जलकर नष्ट हो जाते है।  पर्यावरण प्रदूषित हो जाता है। वातावरण के तापमान में वृद्धि होती है, जिससे धरती गर्म होती है।  कार्बन से नाइट्रोजन तथा फास्फोरस का अनुपात कम हो जाता है। कार्बन से नाइट्रोजन तथा फास्फोरस का अनुपात कम हो जाता है। केचुए नष्ट हो जाते है। इस कारण भूमि की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। नरवाई जलाने से जन-धन की हानि होती है। अतः उपरोक्त नुकसान से बचने के लिये किसान भाई नरवाई में आग न लगावे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नरवाई का प्रबंध निम्न तरीकों से किया जाता है

नरवाई जलाने की अपेक्षा अवशेषों और डंठलों को एकत्र कर जैविक खाद जैसे- भू नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट आदि बनाने में उपयोग किया जाए तो वे बहुत जल्दी सड़कर पोषक तत्वों से भरपूर कृषक स्वयं का जैविक खाद बना सकते है। खेत में कल्टीवेटर, रोटावेटर या डिस्क हेरो आदि कि सहायता से फसल अवशेषों को भूमि में मिलाने से आने वाली फसलों में जीवांश खाद कि बचत कि जा सकती है।  सामान्य हार्वेस्टर से गेहूं कटवाने के स्थान पर स्ट्रा रीपर एवं हार्वेस्टर का प्रयोग करें तो पशुओं के लिए भूसा और खेत के लिए बहुमूल्य पोषक तत्वों की उपलब्धता बढने के साथ मिट्टी की संरचना को बिगड़ने से बचाया जा सकता है। खेतों में नरवाई जलाने का कृत्य जिला कलेक्टर द्वारा प्रतिबंधित है। नरवाई में आग लगाने पर पुलिस द्वारा प्रकरण भी कायम किया जावेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com