Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: रबी सीजन में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

18 सितम्बर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: रबी सीजन में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कसी कमर – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जिला मुख्यालय पर रबी सीजन 2025-26 की तैयारी को लेकर बीज उपलब्धता एवं गुणवत्ता संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर रबी सीजन फसलों के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बीजों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि प्रमाणिक बीज विक्रय केन्द्रों की सघन जांच पड़ताल के लिए खंड स्तरीय दल गठित किए जाएं तथा इनके कार्यों की मॉनिटरिंग व्यवस्था क्रियान्वित की जाए। कलेक्ट्रेट के भू-तल स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक में जिले की 13 बीज उत्पादक समितियों, 5 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तथा बीज संघ के सीड्स इंस्पेक्टर ने भाग लिया।

बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, जिले में वर्तमान में 68,529 क्विंटल गेहूँ, 8,644 क्विंटल चना, 2,501 क्विंटल मसूर तथा 150 क्विंटल सरसों का बीज उपलब्ध है। अधिकारियों ने बताया कि यह बीज किसानों की मांग एवं आगामी बुआई के लिए पर्याप्त मात्रा में है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश

कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने सभी बीज उत्पादक समितियों एवं एफपीओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को केवल उच्च गुणवत्ता वाले बीज ही उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि बीज वितरण में पारदर्शिता होनी चाहिए तथा किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराया जाए ताकि बुआई कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

शासन स्तर पर बीज गुणवत्ता की नियमित जांच

बैठक में अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर बीज की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाएगी। जहां आवश्यक होगा, वहां अतिरिक्त बीज की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े।

यह बैठक किसानों के लिए एक स्पष्ट संदेश लेकर आई है कि आगामी रबी सीजन के लिए जिले में बीज की पर्याप्त उपलब्धता है और प्रशासन उनकी हर जरूरत के प्रति पूरी तरह सजग है। इस अवसर पर कृषि विभाग के उपसंचालक के एस खपेडिया, सहायक संचालक महेंद्र सिंह ठाकुर, कोऑपरेटिव बैंक के सीईओ विनय प्रकाश सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture